
अपडेटेड 16 October 2025 at 17:13 IST
'मैं दीया जलाते समय फूट-फूटकर रोने लगा, तभी कपूर की महक आई...', शेफाली जरीवाला अब भी पराग की कर रही हैं हौसला अफजाई?
शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से इंडस्ट्री और उनके फैंस को शोक में डाल दिया। अब उनके पति पराग त्यागी ने एक पॉडकास्ट में इमोशनल खुलासा किया है, जिसने एक्ट्रेस के चाहने वालों को भावुक कर दिया है। पराग ने बताया है कि शेफाली के जाने के बाद उन्होंने कई बार उनकी मौजूदगी महसूस की है। एक बार तो जब वह फोटो के सामने बैठकर रो रहे थे, तब कुछ ऐसा हुआ था कि उनके पूरे शरीर में सिहरन दौड़ गई थी। आइए देखते हैं कि उन्होंने क्या कहा है...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी ने बताया कि वो कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले, किसी से बात तक नहीं की। हर शाम वो अकेले बैठकर शेफाली की फोटो के सामने दिया जलाते थे।
Image: Instagram
पराग ने बताया कि एक दिन दिया जलाते समय अचानक उन्हें रोना आ गया। वह उनकी फोटो देखकर फूट-फूटकर रोने लगे और बोले, 'बाबू, आप मुझे छोड़कर क्यों चली गई...'
Image: Varinder ChawlaAdvertisement

पराग ने बताया कि उसी समय कमरे में कपूर की तेज महक फैल गई। खुशबू इतनी ज्यादा थी जैसे कपूर उनके पास ही जल रहा हो। उन्होंने बताया कि कपूर उनके पास कहीं पर नहीं था।
Image: Instagram
उन्होंने बताया कि शेफाली को कपूर की महक बहुत पसंद थी। वह हर शाम डिफ्यूजर में कपूर डालकर जलाती थीं। पराग ने बताया कि कपूर की महक सिर्फ उनके आसपास ही थी, कमरे के बाकी के हिस्सों में नहीं थी।
Image: InstagramAdvertisement

पराग ने मुस्कराकर कहा, 'बाबू, आप यहीं हो ना?' पराग बोले कि उसी पल उन्हें यकीन हो गया कि शेफाली वहीं थीं, उनके पास। उस दौरान उनके पैर से लेकर सिर तक झनझनाहट दौड़ गई जैसे शरीर में एनर्जी भर गई हो।
Image: Instagram
पराग ने बताया कि आज भी शेफाली उन्हें हर कदम पर साथ देती हैं। कई बार डील्स अपने आप होती चली जाती हैं, जो वह अकेले नहीं कर सकते।
Image: Instagram
पराग ने बताया कि कभी-कभी उनके मुंह से वो बातें निकल जाती हैं जो शेफाली बोलती थीं। लोग कहने लगते हैं कि ये तो एकदम शेफाली की तरह बोला तुमने!
Image: InstagramPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 16 October 2025 at 17:13 IST