
Lock Upp 2: राम कपूर के सामने पामेला ने आकांक्षा चमोला को किया KISS, वायरल VIDEO देख लोगों के उड़े होश
Lock Upp Season 2: लॉकअप 2 का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुबई की रहने वाली पामेला सेरेना को गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को किस करते देखा जा सकता है। उस दौरान वहां राम कपूर भी खड़े होते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 में ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। मशहूर टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
इस बीच अब शो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए। वीडियो में पामेला सेरेना को ऑनस्क्रीन आकांक्षा को किस करते देखा जा सकता है।
Advertisement
शो के वायरल हो रहे क्लिप में राम कपूर और आकांक्षा चमोला को एक साथ खड़े देखा जा सकता है। इस बीच, पामेला अचानक वहां आती हैं। वह आकांक्षा के पास जाती हैं और उनके होठों पर किस करके वहां से चली जाती हैं।
Image: Instagram
राम कपूर ये सब देखकर एक पल के लिए हैरान हो जाते हैं। फिर वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आकांक्षा को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
Image: InstagramAdvertisement
वहीं, शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आकांक्षा ने पामेला, लैला (वरुण यादव) से बात करते हुए यह कहा कि वह प्यार में बहुत ज्यादा बदकिस्मत हैं।
आकांक्षा ने कहा कि मेरी एक फीमेल फ्रेंड ने मुझसे कहा था कि दुर्भाग्य से तुम प्यार में बदकिस्मत हो और हमेशा रहोगी। मैंने कहा, हां मैं इसे मानती हूं। इस पर लैला ने उनका हाथ थामते हुए कहा कि मैं भी।
आकांक्षा ने शो में एंट्री लेते वक्त खुलासा किया था कि वो और गौरव खन्ना तलाक लेने वाले हैं। वहीं, श्रेया कालरा ने आकांक्षा के 'बाइसेक्सुअल' होने का सीक्रेट सभी को बता दिया।