pamala Serena

रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में क्रिकेट मैचों पर करती थीं सट्टेबाजी, Lock Upp 2 में Pamala Serena ने खोला बड़ा राज

Pamala Serena: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसा चौंकाने वाला राज खुला जिसने सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक हलचल मचा दी है। शो की कंटेस्टेंट और ब्रिटिश-भारतीय एंटरप्रेन्योर पामेला सेरेना ने खेल की दुनिया से जुड़ा एक बड़ा सच सबके सामने कबूल किया है। पामेला ने खुलासा किया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान वह क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं और इसके लिए उन्हें क्रिकेटरों के एक करीबी दोस्त से अंदर की टिप्स मिलती थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शो 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना ने बड़ा राज खोला है, जिसने सबको हैरान कर दिया। जैसे ही पामेला ने शो का बजर दबाया, वैसे ही शो की स्क्रीन पर मैच फिक्सिंग शब्द लिखा हुआ आ गया।
 

Image: instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपना सीक्रेट सबके सामने शेयर करने से पहले पामेला ने खुद यह बात साफ की कि यह उनका पर्सनल राज है। पामेला ने माना कि उन्हें अपने इस काम पर बिल्कुल भी गर्व नहीं महसूस होता है क्योंकि यह तरीका गलत था।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्टूडेंट लाइफ के दिनों में वह क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं। पामेला ने विस्तार से बताया कि जब वह स्टूडेंट थीं, तब उनका एक ऐसा दोस्त था जो कई जाने-माने क्रिकेटरों के बहुत करीब था।

Image: instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उस दोस्त के माध्यम से पामेला को यह अंदर की खबर मिलती थी कि मैच में कौन सी टीम जीतेगी और खिलाड़ी कितना स्कोर बनाएंगे। यह सारी जानकारी सीधे टीम के अंदर से लीक होकर उनके पास तक पहुंचती थी।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लंदन में कई ऐसे बुकीज होते हैं जहां जाकर आसानी से जुआ खेला जा सकता है और सट्टा लगाया जा सकता है। पामेला ने अपने उसी करीबी दोस्त से लगातार टिप्स लीं और बुकीज के साथ मिलकर जमकर सट्टा खेला।

Image: instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पामेला ने बताया कि सट्टेबाजी के जरिए उन्होंने उस दौरान बहुत सारा पैसा कमाया था। उन्होंने यह भी क्लियर किया कि वह जिस जगह पर सट्टा लगाती थीं, वहां इस तरह की सट्टेबाजी कानूनी रूप से वैध थी। 

Image: Instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पामेला ब्रिटिश-भारतीय एंटरप्रेन्योर, एक्स ब्यूटी क्वीन, रियलिटी शो पर्सनैलिटी और इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म यूनाइटेड किंगडम में इंडिया के रहने वाले माता-पिता के घर हुआ, 2012 में वह दुबई चली गईं।

Image: instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड