
अपडेटेड 23 April 2025 at 14:58 IST
Pahalgam Attack: हमले के बाद सदमें में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, हनीमून मनाने गई थीं पहलगाम
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप आतंकी हमले से महज दो दिन पहले ही कश्मीर से लौटीं हैं। इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप पहलगाम में हुए आतंकी हमले से सकते में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दो दिन पहले ही वो कश्मीर से लौटीं हैं। Image: Instagram

आलिया कश्यप ने बताया कि वो पहलगाम में घटी आतंकी घटना से महज दो दिन पहले ही पति के साथ कश्मीर घूमने के बाद लौटीं। ऐसे में आतंकी हमले की खबर ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। Image: Instagram
Advertisement

आलिया कश्यप ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'हद है, ये पागलपन है। हम बस दो दिन पहले ही उस जगह पर थे।' Image: Instagram

उन्होंने आगे लिखा, 'सभी पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। ये दिल तोड़ने वाला है।' Image: Instagram
Advertisement

आलिया शेन ग्रेगोइरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंध में बंधीं। इसके कुछ महने बाद वो कश्मीर में हनीमून मनाने गई थीं। Image: Instagram

बता दें कि पहलगाम में हुई इस घटना से बॉलीवुड सेलेब्स भी स्तब्ध और गुस्से में हैं। उन्होंने भी घटना पर दुख जाहिर कर हिसाब करने की मांग की है। Image: Instagram
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 April 2025 at 14:58 IST