
OTT Releases This Week: 1 से 7 जून तक आ रही हैं ये 9 धांसू फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
जून के पहले हफ्ते में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है। नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा तक, सब कुछ रिलीज हो रहा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
फिल्म 'धुरंधर 2' का अनसेंसर्ड यानी 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन जून की शुरुआत में ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 4 जून को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी।
ऑफिस रोमांस - जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन के फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. दोनों की मोस्ट-अवेटेड हॉलीवुड फिल्म 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
Image: IMDbAdvertisement
मां-बहन - माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन और धरना दुर्गा के अभिनय से सजी यह थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म भी इस सूची का हिस्सा है। इसे आप 4 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
गुल्लक सीजन 5 - OTT की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा फैमिली ड्रामा सीरीज 'गुल्लक' (Gullak) अपने नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रहा है।
Advertisement
ब्राउन - करिश्मा कपूर की मोस्ट अवेटेड साइको-थ्रिलर सीरीज़ भी इस लिस्ट का हिस्सा है, जो 5 जून को ZEE5 पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
लॉ एंड ऑर्डर - न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) और कोर्टरूम के जबरदस्त ड्रामे पर बेस्ड एक मशहूर अमेरिकी सीरीज 1 जून से नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है।
टीच यू अ लेसन - जून की शुरुआत में ही कोरियन ड्रामा का डबल डोज मिलने वाला है। धांसू एक्शन से भरपूर कोरियन सीरीज 'टीच यू अ लेसन' (Teach You a Lesson) 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
पैट्रियट - स्पाई थ्रिलर फिल्म 5 जून को (ZEE5) पर दस्तक देने के लिए तैयार है। महेश नारायणन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लुत्फ दर्शक हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में उठा सकेंगे।
पुअर थिंग्स - यह फिल्म'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर स्ट्रीम हो रही है। आप इसे Amazon Prime Video और Apple TV पर भी देख सकते हैं।