
अपडेटेड 19 July 2025 at 10:37 IST
हिना खान की 10 साल पुरानी तस्वीर, पति रॉकी जायसवाल ने की शेयर; बोले- एक दिन पीछे मुड़कर...
रॉकी जायसवाल ने अपनी पत्नी हिना खान की 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

हिना खान और रॉकी जायसवाल 13 सालों तक डेट करने के बाद 4 जून 2025 को निकाह कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। एक्ट्रेस अब अपनी जिंदगी के नए पड़ाव को एन्जॉय कर रही हैं।

रॉकी जायसवाल ने हाल ही में हिना खान पर जमकर प्यार लुटाया है। उन्होंने पत्नी हिना की एक 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें साफ झलक रहा है कि वो उनके प्यार में फना हो चुके हैं।
Advertisement

रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर बीवी हिना खान के लिए एक रोमांटिक पोस्ट लिखा है जिसे देख फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

रॉकी जायसवाल ने हिना की 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'एक दिन पीछे मुड़कर अतीत के बारे में सोचकर हंस रहे होंगे, ठीक वैसे ही जैसे आज हम पुरानी यादों के बारे में सोचकर हंसते हैं। हिना आई लव यू।'
Image: InstagramAdvertisement
हिना के लिए रॉकी की ये पोस्ट देख फैंस भी फिदा हो गए। इस तस्वीर को देख साफ मालूम हो रहा है कि उन्होंने अपने हमसफर की यादों को कितने प्यार से संजोकर रखा है।

बता दें कि जल्द ही हिना खान और रॉकी जायसवाल को कलर्स के नए शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आएंगे। हाल ही में कपल को 'लाफ्टर शेफ्स 2' में देखा गया था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 July 2025 at 10:37 IST