
अपडेटेड 7 September 2024 at 08:35 IST
गणेश चतुर्थी पर अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को दान किया 20 किलो सोने का मुकुट, करोड़ों में है कीमत
Anant Ambani: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी गणपति बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने लालबागचा राजा को 20 किलो सोने का मुकुट दान किया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

अनंत अंबानी सालों से लालबागचा राजा के मंडल से जुड़े हुए हैं और दिल खोलकर दान करते हैं। इस बार, गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने मुंबई के लालबागचा राजा को बड़ा दान दिया है। Image: Instagram

सामने आई जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी ने इस साल गणपति बप्पा को 20 किलो का राजसी सोने का मुकुट भेंट किया है जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। Image: X
Advertisement

अनंत अंबानी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो बप्पा के कितने बड़े भक्त हैं। उन्होंने ये मुकुट मुंबई के लालबागचा राजा को उपहार में दिया है। Image: instagram

गुरुवार को लालबागचा राजा की मूर्ति का अनावरण किया गया था। इसी दौरान, बप्पा को ये सोने का मुकुट पहनाया गया। Image: X
Advertisement

शुक्रवार को अंबानी परिवार ने भी अपने घर में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। उनके गणपति बप्पा की पहली झलक भी काफी वायरल हो रही है जिन्हें 'एंटीलिया चा राजा' कहा जा रहा है। Image: @manav.manglani
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 September 2024 at 08:35 IST