
OG BO Collection Day 6: ‘ओजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, इन फिल्मों के छूट गए पसीने
OG BO Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म फिल्म ‘ओजी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बना हुआ हुआ है। रिलीज के महज 6 दिनों में ही इस एक्शन थ्रिलर ने कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। हालांकि फिल्म की कमाई में पहले से हल्की गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। आइए देखते हैं किन फिल्मों को पछाड़ दिया है और छठे दिन कितना किया कलेक्शन?
- फोटो गैलरी
- 2 min read
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘ओजी’ का छठे दिन करीब 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। बीते पांच दिनों के मुताबिक इस कमाई में हल्कि गिरावट दर्ज हुई है।
इंडियन बॉक्स ऑफिस में पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की कुल कमाई 154.85 करोड़ रुपये हो गई है।
Image: XAdvertisement
इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 237.3 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आने वाले दिनों में भी बेहतर कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Image: Republic
पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को मात दी है। इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स की फिल्मों के नाम शामिल हैं।
Image: XAdvertisement
‘दे कॉल हिम ओजी’ ने ‘जॉली एलएलबी 3’ (139 करोड़), ‘मिराई’ (137.5 करोड़), ‘मधरासी’ (98.6 करोड़), ‘परम सुंदरी’ (84.28 करोड़) और ‘बागी 4’ (77.65 करोड़) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड तक ‘ओजी’ के कलेक्शन की रफ्तार और भी तेजी से बढ़ सकती है। इसके साथ ही फिल्म जल्द ही कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Image: X
‘दे कॉल हिम ओजी’ को सुजीत के डायरेक्शन में बनाया गया है। इसमें इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज जैसे स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है।
Image: Republic