
अपडेटेड 27 July 2024 at 11:37 IST
मीका सिंह की गोद में रोमांस करती दिखीं निक्की तंबोली, Photos देख लोग बोले- 'क्या पक रहा है?'
बिग बॉस फेम निक्की तंबोली अक्सर अपनी बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाए रखती हैं। अब एक बार फिर वो मीका संग अपनी वायरल तस्वीरों के लिए छाई हुई हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

बिग बॉस फेम निक्की तंबोली अक्सर अपनी बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाए रखती हैं। लंबे समय तक छोटे पर्दे से दूरी बनाए रखने के बाद निक्की इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। Image: Nikki Tamboli

निक्की के सुर्खियों में आने की वजह सिंगर मीका सिंह संग उनकी वायरल फोटोज हैं। तस्वीरों में निक्की मीका सिंह की गोद में नजर आ रही हैं। अब ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। Image: kingmikasinghfanpage
Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- 'खूबसूरत, स्टनिंग और हमेशा लोकप्रिय रहने वाली बिग-बॉस गर्ल निक्की अब असली बॉस और सुपर टैलेंटेड किंग मीका सिंह के साथ हैं। 'क्या पक रहा है?' Image: Nikki Tamboli

इन तस्वीरों में मीका सिंह और निक्की एक कुर्सी पर बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं। निक्की रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं मीका सिंह ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। Image: kingmikasinghfanpage
Advertisement

मीका सिंह और निक्की तंबोली की इन तस्वीरों को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही दोनों कुछ एक्साइटिंग लेकर आने वाले हैं। Image: kingmikasinghfanpage
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 27 July 2024 at 11:33 IST