
अपडेटेड 2 December 2025 at 14:17 IST
‘ड्रीम गर्ल के साथ 7 साल…’; एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने किया रोमांटिक पोस्ट, बिकिनी में दिखीं एक्ट्रेस
Priyanka Chopra-Nick Jonas Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के 7 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर हॉलीवुड सिंगर ने बड़ा रोमांटिक पोस्ट किया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को सात साल पूरे हो चुके हैं। ये जोड़ी दुनियाभर के फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।
Image: instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। अब पति-पत्नी के रूप में उनके 7 साल पूरे हो चुके हैं।
Image: instagramAdvertisement

इस खास दिन पर अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस ने अपनी लाइफ पार्टनर प्रियंका चोपड़ा को स्पेशल अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी विश की है।
Image: instagram
निक जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो रेड बिकिनी में कहर ढाती नजर आ रही हैं। इसके साथ सिंगर ने लिखा- “मेरी ड्रीम गर्ल से शादी के 7 साल”।
Image: instagramAdvertisement

निक जोनस कभी अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा पर प्यार बरसाने का एक मौका नहीं गंवाते। कपल की एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी है।
Image: instagram
प्रियंका और निक की लव स्टोरी 2016 में शुरू हुई थी जब सिंगर ने एक्ट्रेस को मैसेज किया। 2017 में ऑस्कर आफ्टर-पार्टी में उनकी मुलाकात हुई। निक ने जुलाई 2018 में ग्रीस में प्रियंका को प्रपोज किया था।
Image: instagramPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 14:17 IST