Nehha Pendse

Nehha Pendse: ‘जिंदगी का सबसे डरावना 1 सेकंड…’; जब नेहा पेंडसे को सड़क पर एक आदमी ने पकड़ा, फिर जोर से भगाई गाड़ी

Nehha Pendse: ‘मे आई कम इन मैडम?’ जैसे टीवी शो के लिए जानी जाने वालीं एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में हैरेसमेंट से जुड़ा एक डरावना किस्सा साझा किया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नेहा पेंडसे ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे एक दिन वो सुबह-सुबह मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग के लिए गई थीं, जब उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे डरावने 1 सेकंड का अनुभव किया। 

Image: @nehhapendse/instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में मुंबई में अपने साथ हुई हैरेसमेंट की एक भयावह घटना को याद किया। वो सुबह-सुबह सड़कों पर जॉगिंग करने के लिए गई थीं, तभी सामने से किसी ने कार रोकी।

Image: @nehhapendse/instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कार में से एक आदमी रास्ता पूछने लगा। चूंकि नेहा को सुनाई नहीं दे रहा था तो वो उसके पास चली गईं। तभी अचानक उसने नेहा को पकड़ लिया और इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, अपनी कार लेकर तेजी से भाग गया। 

Image: @nehhapendse/instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नेहा को समझ नहीं आया कि आखिर ये हुआ क्या। एक्ट्रेस ने कहा- ‘मेरे पास मेरी क्रूज गाड़ी की चाबी थी, उसका इतना बड़ा ब्लॉक रिमोट था। वो मैंने जोर से दे मारा उसकी गाड़ी पर तो वो पीछे के स्क्रीन पे लगा’। 

Image: @nehhapendse/instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नेहा ने कहा- ‘उन्होंने जोर से ब्रेक मारा, मेरी तब हालत खराब हुई। अगर इसने गाड़ी रिवर्स ले ली और कुछ कर दिया तो मैं क्या करती। वो एक सेकंड के लिए रुका और देखा कि उसके पीछे कांच टूटी है या नहीं’।

Image: @nehhapendse/instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नेहा पेंडसे ने अंत में कहा कि उसके बाद वो गाड़ी लेकर चला गया। वो एक्ट्रेस की ‘जिंदगी का सबसे डरावना एक सेकंड था’ जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगी।

Image: @nehhapendse/instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड