
Neha Dhupia: 'बैक शॉट्स' लेने पर पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, बोलीं- बदतमीजी से...-VIDEO
Neha Dhupia On Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का गुस्सा हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में सातवें आसमान पर पहुंच गया। उनका निशाना बने वहां मौजूद पैपराजी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि नेहा इतनी भड़क गईं?
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मुंबई के एक इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गईं। उन्होंने गलत तरीके से तस्वीरें लेने पर खुलकर नाराजगी जताई।
नेहा ने फोटोग्राफरों से पूछा, “यह बदतमीजी से बैकशॉट कौन लेता है?” उन्होंने कहा कि इस तरह की फोटो लेना कलाकारों की प्राइवेसी और सम्मान के खिलाफ है।
Image: Instagram/Neha DhupiaAdvertisement
एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अब उनके या किसी भी कलाकार के साथ ऐसी हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पैपराजी से प्रोफेशनल तरीके से काम करने की अपील की।
Image: Instagram/Neha Dhupia
कुछ समय पहले नेहा का दौड़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उनका मानना है कि वह वीडियो भी गलत एंगल से शूट किया गया था।
Image: Instagram/Neha DhupiaAdvertisement
नेहा ने कहा, “हम हमेशा आपका सम्मान करते हैं। बैग या किताब उठाकर पीछे-पीछे चलना और जबरन तस्वीरें लेना अब बंद होना चाहिए।”
हाल के दिनों में कई बॉलीवुड सितारे भी पैपराजी की हरकतों पर नाराजगी जता चुके हैं। कलाकार लगातार अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की मांग कर रहे हैं।
Image: Instagram/Neha Dhupia