
अपडेटेड 29 August 2024 at 12:44 IST
37 की उम्र में दूसरी शादी कर रहे नागा चैतन्य, बोले- धूमधाम से नहीं, बड़ी सादगी के साथ होगा जश्न
Naga-Sobhita: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 8 अगस्त को सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए अपना रिश्ता ऑफिशियल किया है। अब एक्टर ने शादी को लेकर बात की।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

ये नागा चैतन्य की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी लेकिन तीन साल बाद 2021 में उनका तलाक हो गया। Image: X/koimoi

नागा चैतन्य ने हाल ही में एक नए क्लोथिंग ब्रांड का वेडिंग कलेक्शन लॉन्च किया है। इस दौरान, उन्होंने राजस्थान में शादी करने की अफवाहों पर रिएक्ट किया। Image: Viral Bhayani/Instagram
Advertisement

नागा चैतन्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। सगाई के बाद इस समय को वो एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि उनकी शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। Image: chayakkineni/instagram

जब नागा से पूछा गया कि वो अपनी शादी ग्रैंड तरीके से करेंगे या सादगी के साथ, इस पर एक्टर ने कहा कि लोगों को कल्चर और ट्रेडिशन को ध्यान में रखना चाहिए। Image: Instagram
Advertisement

नागा चैतन्य ने कहा कि उनकी शादी रीति-रिवाजों के हिसाब से होगी और उन्हें भव्य शादी नहीं करनी। उन्होंने कहा कि अभी तक शादी की तारीख और वेन्यू फाइनल नहीं हुआ है। Image: Instagram
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 August 2024 at 12:44 IST