Vishal Thakkar

सुसाइड, लापता या… 10 साल से कहां गायब है Munna Bhai MBBS का ‘आशिक’? संजय दत्त ने दी थी जादू की झप्पी, अब तक रहस्य

Vishal Thakkar: आपको संजय दत्त की हिट मूवी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का वो आशिक मरीज याद है जो गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश करता है। वो किरदार विशाल ठक्कर ने निभाया था जो पिछले 10 सालों से लापता हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संजय दत्त की ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का हर एक किरदार आज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म में एक आशिक मरीज भी दिखाया गया था जो गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश करता है। 

Image: instagram
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उस आशिक का किरदार विशाल ठक्कर नाम के एक युवा एक्टर ने निभाया था जिन्हें बाद में ‘टैंगो चार्ली’ और ‘चांदनी बार’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया था। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खबरों की माने तो, विशाल ठक्कर पिछले 10 सालों से लापता हैं। परिवार सालों से उन्हें ढूंढ रहा है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस भी अबतक विशाल को तलाशने में सफल नहीं हो पाई है।

Image: instagram
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल मुंबई मुलुंड के रहने वाले थे। वो 31 दिसंबर 2015 को रात 10:30 बजे ये कहकर घर से निकले कि वह दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं। उन्होंने घरवालों से 500 रुपये भी लिए थे। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विशाल ने 1 जनवरी 2016 को 1 बजे पिता को मैसेज किया कि वो दोस्तों संग पार्टी के लिए जा रहे हैं, सुबह तक लौटेंगे। जब वो नहीं लौटे तो दोस्तों से पूछा गया जिन्होंने बताया कि वो पार्टी के बाद चले गए थे।

Image: instagram
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पुलिस को विशाल की गर्लफ्रेंड पर भी शक था जिसने एक्टर को 1 जनवरी की सुबह 11:45 बजे घोड़बंदर रोड पर देखा था। वहां से विशाल ने शूट के लिए अंधेरी जाने के लिए ऑटो लिया, उसके बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा। 

Image: instagram
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पुलिस को न उस समय आसपास के अस्पताल से उनसे मिलता-जुलता कोई व्यक्ति मिला, न ही उनके बैंक अकाउंट में कोई एक्टिविटी हुई। गायब होने से 3 महीने पहले ही विशाल की गर्लफ्रेंड ने उनपर रेप का आरोप लगाया था।

Image: Instagram
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रेप की शिकायत पुलिस में भी दर्ज हुई लेकिन बाद में आपसी समझौते से शिकायत वापस ले ली गई थी। फिर कुछ महीनों बाद विशाल की गर्लफ्रेंड की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, विशाल अबतक लापता हैं। 

Image: instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड