Mukesh Khanna

‘किस्मत में लिखी होगी…’; 67 की उम्र में भी पत्नी ढूंढ रहे मुकेश खन्ना? बताया अब तक क्यों हैं सिंगल

Mukesh Khanna: टीवी शो ‘शक्तिमान’ से घर-घर लोकप्रिय होने वाले कलाकार मुकेश खन्ना ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की है। वो 67 साल के हैं और अब तक कुंवारे हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘शक्तिमान’ फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने एक हालिया पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। उन्होंने द फिल्मी चर्चा से बातचीत में खुलासा किया कि वो अभी तक क्यों सिंगल हैं।

Image: Instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुकेश ने बताया कि उनसे रवि चोपड़ा ने कहा था कि मर्द वही होता है जिसके अफेयर होते हैं। खन्ना ने कहा कि उनके ग्रुप में उन्हें छोड़कर सबका अफेयर था लेकिन 10 गर्लफ्रेंड्स रखने में मर्दानगी नहीं होती।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुकेश ने कहा कि मर्दानगी साबित करने के और भी तरीके होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गलत समझा जाता है। वो महिलाओं के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनका बहुत सम्मान करते हैं। 

Image: instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुकेश ने कहा कि औरतें ही पतिव्रता नहीं, मर्दों को भी पत्नीव्रता होना चाहिए। शादी में दो आत्माओं का मिलन होता है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं लेकिन बाहर चक्कर चलाते हैं। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुकेश ने कहा कि ये उनकी पत्नी संग धोखा है। लोग ऐसा समझते हैं कि उन्हें शादी पर भरोसा नहीं लेकिन एक्टर का कहना है कि वो शादी की संस्था में कहीं ज्यादा यकीन रखते हैं। शादी भाग्य का खेल है। 

Image: instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुकेश खन्ना ने कहा कि अगर उनकी किस्मत में शादी लिखी होती तो अब तक हो जाती। जिस महिला से उनकी शादी लिखी है, वो कहीं न कहीं मौजूद होगी। जब किस्मत उन दोनों को साथ लाएगी, तो कोई उम्र मायने नहीं रखेगी।

Image: instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुकेश का कहना है कि पत्नी आपके पिछले जन्म का 'प्रारब्ध' होती है। वो आपके कर्मों को सुधारने के लिए जिंदगी में आती है। उन्होंने कहा कि आपके अफेयर कई हो सकते हैं, लेकिन पत्नी केवल एक ही होती है।

Image: instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड