
दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर MrBeast ने रचाई शादी, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड थिया बूयसन संग शेयर की वेडिंग की खूबसूरत Photos
MrBeast Wedding: दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर जिम्मी डोनाल्डसन यानी मिस्टर बीस्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं थिया बूयसन के साथ ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के नेकर आइलैंड पर एक निजी समारोह में सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद इस मशहूर कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली वेडिंग तस्वीरें शेयर कर दीं, जो इंटरनेट पर आते ही छा गई हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर जिम्मी डोनाल्डसन यानी मिस्टर बीस्ट ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं थिया बूयसन के साथ ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के खूबसूरत नेकर आइलैंड पर शादी रचा ली है।
Image: instagram
शादी के बाद मिस्टर बीस्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की पहली तस्वीरें शेयर कीं, जो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गईं।
Image: Instagram
Advertisement
इस बेहद निजी समारोह में मिस्टर बीस्ट ब्लैक टक्सीडो में काफी हैंडसम नजर आए, वहीं थिया बूयसन क्लासिक व्हाइट वेडिंग गाउन और मिनिमल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image: instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेलिब्रिटी कपल की शादी किसी प्रोफेशनल ऑफिशिएंट की बजाय परिवार के ही एक करीबी दोस्त ने संपन्न कराई, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।
Image: instagramAdvertisement
समुद्र किनारे बने शानदार वेन्यू पर हुए इस आयोजन में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Image: intsagram
तस्वीरें शेयर करते हुए मिस्टर बीस्ट ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा कि उन्हें उनकी मिसेज बीस्ट मिल गई है और यह उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन था।
Image: instagram
साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान मिले इस कपल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन गए हैं।
Image: instagram