
शादी के 4 साल बाद मौनी रॉय को मिला धोखा? तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी; बोलीं- हमें प्राइवेसी...
Mouni Roy-Suraj Nambiar: मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की अफवाहें पिछले कई दिनों से उड़ रही है। अब इस पर आखिरकार एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया गलियारों में उनकी शादी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
इस पर अब मौनी रॉय ने चुप्पी तोड़ते हुए उनकी निजी जिंदगी में दखल नहीं देने की अपील की है।
Image: instagramAdvertisement
दरअसल, मौनी और सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार की अटकलों का दौर तब शुरू हुआ जब कुछ फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनका और सूरज का तलाक हो चुका है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अब तलाक की खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है।
Advertisement
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सभी मीडिया संस्थानों से रिक्वेस्ट है कि वो गलत नैरेटिव्स न चलाएं। हमें हमारी प्राइवेसी और थोड़ा समय दें।'
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में शादी रचाई थी। कपल ने 27 जनवरी को गोवा में इंटीमेट वेडिंग की थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिजन, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Image: instagram
कपल ने बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। हैप्पिली मैरिड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
लेकिन अब महज 4 साल बाद कपल की शादी टूटने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। अब दोनों के रिश्ते की सच्चाई कपल खुद ही बता सकते हैं।
Image: instagram