Drishyam 3 Box Office Collection

Drishyam 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर छाई दृश्यम 3, पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की कितनी कमाई?

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। दृश्यम 3 को लेकर थिएटर्स में फैंस का जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के 66वें जन्मदिन के मौके पर उनकी मचअवेटेड फिल्म दृश्यम 3 ने सिनेमाघरों में एंट्री मार ली। जीतू जोसेफ की निर्देशित फिल्म 21 मई को रिलीज हुई और पहले ही दिन छा गई है। 
 

Image: Social
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोहनलाल की दृश्यम और दृश्यम 2 दोनों ही पार्ट सुपरहिट रहे। फैंस को बेसब्री से इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार था। दृश्यम 3 को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। 
 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं, मोहनलाल की दृश्यम 3 को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत मिली। पहले दिन इसने डबल डिजिट में कमाई की। 
 

Image: Social
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने अपने ओपनिंग डे पर 5506 शोज से 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल ग्रोस कमाई 18.37 करोड़ के आंकड़े को छू गई।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

साथ ही ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ का धमाकेदार ग्रोस कलेक्शन किया। देश और दुनियाभर की कमाई को मिला दें तो दृश्यम 3 ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 43.37 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन किया।
 

Image: Instagram
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोहनलाल की दृश्यम 3 को हिंदी में रिलीज नहीं किया गया है। इसने सबसे ज्यादा मलयालम में कमाई की। मलयालम में 13.70 करोड़, कन्नड़ में 0.20 करोड़, तमिल में 0.45 करोड़ और तेलुगु में 1.50 करोड़ कमाए।

Image: Instagram
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

साल 2013 में मोहनलाल की 'दृश्यम' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। यह 50 करोड़ की कमाई के साथ इस आंकड़े को पार करने वाली मलयालम सिनेमा की पहली फिल्म बनी थी।
 

Image: Instagram
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं, साल 2021 में कोविड महामारी के चलते 'दृश्यम 2' को सीधे OTT पर रिलीज किया गया था। हिंदी में अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' भी इसी फिल्म का रीमेक है। 
 

Image: Social Media
Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड