Dishani Chakraborty engagement

रिंग दिखाया, किया Liplock...मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, रोमांटिक तस्‍वीर के साथ शादी की तारीख भी आई सामने

Dishani Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है। इस खबर की पुष्टि खुद कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद रोमांटिक तस्वीरों के साथ की है। सगाई के साथ-साथ उन्होंने अपनी शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बॉलीवुड 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनकी बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की।

Image: instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दिशानी- माइल्स ने सगाई की तस्वीरों के साथ पोस्ट शेयर किया है। एक फोटो में माइल्स समुद्र किनारे घुटने के बल बैठकर दिशानी को अंगूठी पहनाते हुए बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सगाई के बाद की तस्वीरों में दिशानी अपनी सगाई की रिंग को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। उनके चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही है कि यह उनके जीवन का सबसे खास पल है।

Image: instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पोस्ट की एक अन्य तस्वीर में कपल एक-दूसरे को लिपलॉक किस करते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।

Image: INSTAGRAM
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दिशानी ने पोस्ट के कैप्शन में अपनी शादी की तारीख का भी खुलासा किया है। कपल ने '06.12.2026' तारीख लिखते हुए बताया है कि यह उनके लिए अब तक का सबसे आसान फैसला था।
 

Image: Instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दिशानी के मंगेतर माइल्स मैंटजारिस अमेरिका के रहने वाले हैं। अपने इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, माइल्स एक स्टेडीकैम ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं और लंबे समय से दिशानी को डेट कर रहे थे।

Image: instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दिशानी, मिथुन चक्रवर्ती- योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं। वह अमेरिका में रहती हैं और अपने पिता की तरह ही अभिनय की दुनिया में करियर बना रही हैं। उन्होंने अब तक कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया है।
 

Image: instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड