
अपडेटेड 7 May 2024 at 16:58 IST
10 हजार घंटों में बना है Isha Ambani का फूलों-तितलियों से सजा गाउन, Met Gala 2024 में छाया लुक
Met Gala 2024: मेट गाला 2024 में भारतीय सितारे भी जलवा बिखर रहे हैं। आलिया-ईशा के साथ ही नताशा पूनावाला का मेट गाला लुक चर्चाओं में आ गया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

फैशन की दुनिया से जुड़ा सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला 2024 की शुरुआत 6 मई से हो गई है। इसमें तमाम सितारों के अलग-अलग लुक सामने आना शुरू हो गए हैं। Image: Instagram

विदेशों के साथ भारतीय कलाकारों का जलवा भी यहां देखने मिल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में चार चांद लगाए। Image: Instagram
Advertisement

एक्ट्रेस का मेट गाला लुक चारों ओर चर्चाएं बटोर रहा हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी में आलिया भट्ट ने मेट गाला के रैंप वॉक पर खूब लाइमलाइट बटोरीं। Image: Instagram

आलिया के अलावा अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी का मेट गाला 2024 लुक भी चर्चाएं में बना हुआ है। ईशा फूलों, तितलियों से सजा खूबसूरत गोल्डन फ्लोरल गाउन पहने नजर आईं। Image: Instagram
Advertisement

ईशा अंबानी के रॉयल लुक को देख फैंस कायल हो गए और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। ईशा के गाउन को फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया और राहुल मिश्रा ने मिलकर तैयार किया है। Image: Instagram

ईशा के इस आउटफिट को तैयार करने में पूरे 10 हजार घंटे लगे थे। आप इससे उनके आउटफिट को किस बारीकी से तैयार किया गया है, इसका अंदाजा लगा सकते हैं। Image: Instagram

आलिया-ईशा के अलावा नताशा पूनावाला के लुक्स ने भी चर्चाएं बटोरती नजर आईं। मेट गाला से नताशा के तीन लुक सामने आए हैं। Image: Instagram

स्लीपिंग ब्यूटीज थीम को फॉलो करते हुए नताशा एक लुक में रजाई-तकिए के साथ नजर आईं। वहीं रेड कार्पेट पर उन्होंने बॉडीकॉन ड्रेस में जलवा बिखेरा। उनके लुक को देखकर लोग हैरान रह गए। Image: Instagram
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 7 May 2024 at 16:58 IST