
अपडेटेड 22 May 2025 at 07:33 IST
मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार की दोस्ती में आई दरार? इंस्टा से एक-दूजे को अनफॉलो करने पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
लोगों का मानना है कि 'बिग बॉस' के घर में शुरू हुई मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार की दोस्ती में दरार पड़ गई है। एक्टर को अनफॉलो करने पर पीसी की बहन ने रिएक्ट किया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने हाल ही में नोटिस किया कि मन्नारा और अभिषेक कुमार ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
Image: Varinder Chawla
मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार बिग बॉस के घर में दोस्त बने थे। बाद में दोनों ने सांवरे नाम के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। इसके बाद दोनों को 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 में मस्ती मजाक करते देखा गया था।
Image: InstagramAdvertisement

अब एक-दूजे को अनफॉलो करने के इस कदम से फैंस हैरान है। लोगों को लग रहा है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। अब अभिषेक को अनफॉलो करने पर मन्नारा का रिएक्शन सामने आया है। Image: Instagram

पिंकविला से बातचीत में मन्नारा चोपड़ा ने अभिषेक कुमार को अनफॉलो करने को लेकर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है।
Image: instagramAdvertisement

इससे कुछ दिन पहले मन्नारा चोपड़ा को अनफॉलो करने के बारे में अभिषेक कुमार ने रिएक्ट करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा।’
Image: Instagram
'लाफ्टर शेफ्स 2' में दोनों के बीच की केमिस्ट्री देख उनके रिश्ते के बारे में अफवाहें उड़ने लगी थी। इसके बाद मन्नारा ने बीच में ही शो छोड़ दिया। उन्होंने इसके पीछे की वजह दूसरे वर्क कमिट्मेंट बताया।
Image: XPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 07:33 IST