
'हमारा हक नहीं', जय भानुशाली से तलाक के लिए माही विज ने मांगी 5 करोड़ एलिमनी? एक्ट्रेस ने VIDEO में बताया पूरा सच
Jay Bhanusali- Mahhi Vij: टीवी एक्ट्रेस माही विज ने एक्टर और होस्ट जय भानुशाली संग तलाक और एलिमनी की खबरों पर रिएक्ट किया है। दावा किया था जा रहा था कि माही ने जय से 5 करोड़ की एलिमनी की मांग की है। एक्ट्रेस ने 8 मिनट लंबा एक वीडियो बनाकर इन दावों के पीछा का सच बताया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबरें कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और शादी के 14 साल बाद इनकी राहें जुदा होने वाली हैं।
एक समय ऐसा था जब माही और जय की जोड़ी खूब चर्चाओं में रहती थी। दोनों के तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं। कहा जा रहा था कि जय-माही ने तलाक की अर्जी डाल दी है। इन खबरों से फैंस का दिल टूट गया।
Advertisement
अब माही ने अपने यूट्यूबर चैनल पर वीडियो बनाकर इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने कहा कि 3-4 दिन से एक खबर आ रही है। आपके पास सबूत है तो बोलो।
माही ने कहा कि मैंने कही पढ़ा कि पेपर साइन हो गए। आप मुझे पेपर दिखा दो। उन्होंने कहा कि जब तक हम कुछ नहीं बोल रहे, हमारी पर्सनल लाइफ में दखल नहीं दिया जाना चाहिए। हम उतना बताएंगे, जितना हम चाहते हैं।
Image: XAdvertisement
एक्ट्रेस ने दर्द बयां करते हुए आगे कहा कि मेरे घर पर एक बीमार मां और तीन बच्चे हैं। जिसमें से दो को चीजें समझ आती हैं।
5 करोड़ एलिमनी के दावे पर माही खुलकर बोलीं। उन्होंने कहा कि जब प्रूफ हो तब बात करें। मुझे एलिमनी ही नहीं समझ आता कि क्या है।
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए लाइफ में अगर एक इंसान ने कमाया है, उस पर किसी औरत का हक नहीं है जब आप रिश्ते से अगर हो जाते हो। एलिमनी हमारा हक नहीं है। वो उसने कमाया है और उसका पैसा है।
उन्होंने यह भी कहा कि ये उनके लिए जायज है जो महिलाएं हाउसवाइफ है, जिनके पास काम नहीं है और वो काम पर गई नहीं है। रास्ते अलग हो जाते हैं, तुम्हें अपने लिए कमाना चाहिए।
माही विज ने अपील की कि उनकी पर्सनल के बारे को लेकर कोई अनुमान ना लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जय एक अमेजिंग पिता और इंसान हैं। प्लीज किसी भी खबर पर तब तक विश्वास न करें जब तक मैं खुद न कहूं।
उन्होंने उनकी और उनके बच्चों की प्राइवेसी की भी रिस्पेक्ट करें। माही ने कहा कि हमें अकेला छोड़ दो। अगर कभी कुछ शेयर करना होगा, तो हम करेंगे। जय मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा।