
अपडेटेड 2 July 2025 at 14:59 IST
Monalisa: माता सीता बनी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, आंख में आंसू लिए 'रामायण' के बोले डायलॉग्स, VIDEO
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रामायण की सीता माता बनी नजर आ रही हैं। मोनालिसा की इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। मोनालिसा एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी आया था।

मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह के बीते दिनों आए 'सादगी' ने लोगों का दिल जीत लिया था। यह उनका पहला म्यूजिक एल्बम था, जिससे मोनालिसा छा गईं। इसके अलावा वो 'डायरीज ऑफ मणिपुर' फिल्म भी कर रही हैं।
Image: InstagramAdvertisement

फिलहाल मोनालिसा ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फैंस को अपने एक्टिंग स्किल्स दिखा रही हैं। इस बार महाकुंभ वायरल गर्ल को रामायण की माता सीता बने देखा जा सकता है।

वीडियो में मोनालिसा 'रामायण' के दीपिका चिखलिया के एक सीन पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा उस सीन का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, जिसमें रावण माता सीता का अपहरण कर लेता है।
Advertisement

मोनालिसा की डायलॉग डिलीवरी देख फैंस हैरान हो गए। आंख में आंसू लिए वो काफी शानदार एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं।
यहां देखें वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, "एक्टिंग का प्रयास।" वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने मोनालिसा की तारीफ की। कुछ लोग यह भी कहते नजर आए कि उन्हें दीपिका चिखलिया याद आ गईं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 July 2025 at 14:59 IST