
अपडेटेड 5 August 2025 at 23:25 IST
Bigg Boss के घर में इस लेस्बियन कपल की एंट्री, जिनकी लव स्टोरी ने उड़ा दिए थे HC के होश!
इस बार बिग बॉस के घर में एक लेस्बियन कपल की एंट्री हुई है। एक समय पर इस कपल ने खूब सुर्खियों बटोरी थी। ऐसे में आईए बताते हैं इस कपल से जुड़ी कई खास बातें।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भारत के हर रीजन में धाक जमाए कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' को बेहद पसंद किया जाता है। इसमें हिंदी में सलमान खान के होस्टिंग से लेकर अन्य भाषा में प्रीमियर होने वाले 'बिग बॉस' का नाम शामिल है।
Image: Instagram
'बिग बॉस मलयालम' सीजन 7 लौट आया है। मलयालम भाषा में दिग्गज एक्टर मोहनलाल इसकी कमान संभाले हैं। इस बार इसमें लेस्बियन कपल अदीला और फातिमा की एंट्री हुई है।
Image: InstagramAdvertisement

अब अदीला नसरीन और फातिमा नूरा की स्टोरी जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। दोनों केरल के रहने वाले हैं। दोनों की पहली बार मुलाकात 12वीं क्लास की पढ़ाई करने के दौरान सऊदी अरब में हुई थी।

शुरू में दोनों की दोस्ती हुई लेकिन बाद में ये धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। समय के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ता चला गया। गौर फरमाने वाली बात ये कि इन दोनों का परिवार भी एक दूसरे को पहले से जानता था।
Image: InstagramAdvertisement

अदीला और फातिमा के परिवारों को इस बारे में पता चला तो वो उनके रिश्ते के खिलाफ हो गए। घरवालों के दवाब के चलते दोनों ने घर छोड़ने तक का फैसला ले लिया। इसके बावजूद परिवार ने दोनों को अलग कर दिया।
Image: Instagram
आखिर में अदीला और फातिमा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने केरल के 'हैबियस कॉपर्स' हाई कोर्ट में अपनी याचिका दायर की।

हाईकोर्ट ने दोनों से अकेले में बात कर उनके पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इसमें अदीला और फातिमा के साथ LGBTQ+ समुदाय भी खड़ा था। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की भी इजाजत दे दी।
Image: Instagram
हालांकि ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। लोगों ने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई। लेकिन अदीला और फातिमा ने जमाने की परवाह किए बिना एक-दूजे से शादी कर ली। अब दोनों साथ में खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रही हैं।
Image: Instagram
इस चर्चित लेस्बियन कपल ने मलयालम बिग बॉस में एंट्री ली है। दोनों सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। मोहनलाल के बिग बॉस में दोनों को देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 August 2025 at 23:22 IST