
'14 साल बाद...', मामी को देख सरप्राइज हुए कृष्णा, पैरों में गिर पड़े; कश्मीरा ने भी मांगी माफी; क्या था पूरा पंगा?
Laughter Chef 3: लाफ्टर शेफ सीजन 3 में सबसे बड़ा पैचअप मोमेंट देखने को मिलने वाला है। यहां गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का उनके भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह के साथ मिलन होगा। इस दौरान हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू होंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कलर्स के शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में इमोशनल मोमेंट देखने को मिला। यहां सुनीता आहुजा की एंट्री से पूरा माहौल ही बदल गया। मामी को देखते ही कृष्णा अभिषेक उनके पैरों में गिर पड़े।
दरअसल, कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा ने मामा-मामी से सालों पुराना झगड़ा सुलझाकर पैचअप कर लिया है। इस टूटे परिवार के मिलन ने हर किसी को इमोशनल कर दिया। सामने आए प्रोमो में इसकी झलक देखने को मिली।
Image: InstagramAdvertisement
प्रोमों में देखा गया कि शो पर सुनीता आहूजा की एंट्री देख कृष्णा-कश्मीरा सरप्राइज रह गए। सुनीता जोर से कृष्णा का नाम पुकारते हुए एंट्री लेती हैं। उनकी पुकार ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Image: Instagram
कृष्णा अभिषेक अपनी मामी को देखते ही उनके सीने से लिपट जाते हैं। वो रुंधे गले कहते हैं, '14 साल हो गए...' इसके बाद वो मामी के पैरों पर गिर जाते हैं और उनसे माफी मांगते हैं।
Advertisement
कॉमेडियन आगे माहौल हल्का करते हुए कहते हैं, 'मुझे तो आपके चरणों में पार्किंग मिल गई है। आज दो गाड़ियों को पार्किंग चाहिए सुनीता मामी।'
इस दौरान सुनीता दिल खोलकर अपने भांजे पर प्यार लुटाती हैं। सालों का मनमुटाव आखिरकार खत्म होता है।
मामी को देख कश्मीरा भी बेहद इमोशनल नजर आईं। वो आंखों में आंसू लिए सिसक-सिसककर माफी मांगती है। कश्मीरा कहती है, 'I'm Sorry' यहां देखें वीडियो
इस प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। हर कोई एपिसोड देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं यूजर्स को इस फैमिली रीयूनियन में गोविंदा की कमी खलने लगी।
बता दें कि साल 2018 में कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था कि कुछ एक्टर्स चंद पैसों के लिए शादी में नाचते हैं। सुनीता आहूजा ने उनके इस कमेंट को गोविंदा पर ताने के तौर पर लिया।
तभी से दोनों परिवारों के बीच रिश्ते बिगड़ते चले गए। हालांकि अब सालों बाद इस परिवार के बीच सुलह हो गई है, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।