
‘चेहरे से खून निकलने लगा, सो नहीं पाती थी…’; कुशा कपिला ने याद किए दर्दभरे दिन, फिर ऐसे किया ट्रांसफॉर्मेशन
Kusha Kapila Transformation: एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने बीते कुछ सालों में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उन्होंने खुद को ना केवल फिजिकली, बल्कि मेंटली भी सुधारा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कुशा कपिला हाल ही में एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आई थीं जहां उन्होंने अपनी हेल्थ जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपने मुंहासे और PCOD पर भी खुलासा किया।
Image: Kusha Kapila/Instagram
कुशा ने कहा कि कैमरा फेस करना उनका काम था लेकिन उनका चेहरा मुंहासों से भरा हुआ था। 28-29 की उम्र तक, उनका पूरा चेहरा मुंहासों से भर गया था और अलग-अलग क्रीम लगाने से भी फायदा नहीं हुआ।
Image: instagramAdvertisement
उन्होंने कहा- ‘मैंने हर तरह का कंटेंट बनाया और लोगों ने मुझे स्वीकार किया। लेकिन मुंहासों में इतना दर्द होने लगा, उनमें से खून बहने लगा, मैं करवट लेकर भी नहीं सो पाती थी’।
Image: instagram
कुशा ने कहा- ‘आपका चेहरा ही आपकी संपत्ति है, खासकर अगर आप इस बिजनेस में हैं। फिर मैंने ऑनलाइन वीडियो देखने के बजाय डॉक्टर के पास गई’।
Image: instagramAdvertisement
डॉक्टर ने कुशा को बताया कि उन्हें PCOD है इसलिए उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव करने होंगे। उन्हें वर्कआउट करने और अपनी डाइट पर ध्यान देने के लिए कहा गया।
Image: instagram
कुशा ने कहा कि हर डॉक्टर ने उन्हें वर्कआउट करने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने कहा कि वो वर्कआउट केवल वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि अपने मुंहासे ठीक करने और मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए भी करने लगीं।
Image: instagram