
अपडेटेड 24 October 2025 at 10:07 IST
कुमार विश्वास ने अपने फार्महाउस पर मनाई थी गोवर्धन पूजा, बेटी अग्रता और दामाद भी आए नजर, वीडियो में दिखा पूरा परिवार
Kumar Vishwas: कुमार विश्वास हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से अपने परिवार के साथ मनाते हैं। उन्होंने इस साल अपने फार्महाउस केवी कुटीर में गोवर्धन पूजा की थी जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

कुमार विश्वास ने गोवर्धन पूजा का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसमें वो अपने हाथों से गोवर्धन बनाते दिख रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मंजू शर्मा भी देखी जा सकती हैं।
Image: @kumarvishwas/instagram
वीडियो में कुमार विश्वास की दोनों बेटियां अग्रता और कुहू भी नजर आ रही हैं जो अपने पिता के साथ पूजा के लिए गोवर्धन बनाती दिख रही हैं। उन्होंने रंगों और खील-बताशों के साथ गोवर्धन को सजाया।
Image: @kumarvishwas/instagramAdvertisement

अग्रता के पति पवित्र खंडेलवाल भी पूजा में शामिल हुए। पहले तो परिवार ने साथ मिलकर गोवर्धन बनाया, उसके बाद शाम में पूजा की। इस खास मौके पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना था।
Image: @kumarvishwas/instagram
गोवर्धन से पहले अग्रता शर्मा ने दिवाली की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो पिंक और ग्रीन सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
Image: instagramAdvertisement

अग्रता शर्मा ने अपने मायके और ससुरालवालों के साथ दिवाली मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 October 2025 at 10:07 IST