
Box Office: कृष्ण की लीलाओं का चला जादू, Krishnavataram की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत, कपिल शर्मा की फिल्म को पछाड़ा
Box Office Collection: भगवान श्रीकृष्ण पर लीलाओं पर बनी 'कृष्णावतारम' फिल्म की खूब चर्चाएं हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। इसने कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' को मात दे दी है। जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही इन दोनों फिल्मों की ओपनिंग...
- फोटो गैलरी
- 2 min read
इस फिल्मी फ्राइडे (8 मई) कई नई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसमें 'कृष्णावतारम Part 1 द हृदयम' रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की कहानी देखने मिलती है।
'कृष्णावतारम' में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना और सुश्मिता भट्ट लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी हाईप बना हुआ, जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी दिख रहा है।
Advertisement
'कृष्णावतारम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 1549 शोज के साथ 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया।
इससे पहले प्रीव्यू शोज से फिल्म ने 42 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था। इसने अब तक 1.57 करोड़ की कमाई कर ली।
Advertisement
वहीं, इसी के साथ 8 मई को रिलीज हुई कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी की फिल्म 'दादी की शादी' पिछड़ गई है। फिल्म को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है।
पहले दिन कपिल शर्मा की फिल्म ने केवल 60 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने केवल 72 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।
रितेश देशमुख की पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 3.20 करोड़ की कमाई की। अब तक फिल्म 56.09 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।