kiara-advani-shuts-down-rumours-on-toxic-intimate-scenes with superstar yash said-absolute-nonsense on social media

Kiara Advani Controversy: यश संग 'टॉक्सिक' में बोल्ड सीन कटवाने की खबरों पर भड़कीं कियारा आडवाणी, अफवाहों को बताया 'बकवास'

Kiara Advani And Yash In Toxic Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने उन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स से अपने इंटिमेट सीन कम करने की मांग की है। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में कियारा के साथ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हाल ही में एक पोर्टल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि कियारा ने फिल्म का फाइनल कट देखने के बाद यश और डायरेक्टर से कुछ बोल्ड और इंटिमेट सीन हटाने की रिक्वेस्ट की है।

Image: Social Media
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि कियारा ने पहले यह सोचकर इन सीन्स के लिए हामी भरी थी कि ये उनके कम्फर्ट जोन में रहेंगे, लेकिन फिल्म बनने के बाद जब उन्होंने रिजल्ट देखा, तो उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन खबरों के तेजी से वायरल होने के बाद, कियारा ने खुद सच्चाई बताई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बस इतना लिखा- "Absolute nonsense" यानी यह एकदम बकवास है। 

Image: Instagram/Kiara Advani
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उनके इस पोस्ट से साफ हो गया कि उन्होंने मेकर्स से सीन्स काटने की कोई मांग नहीं की थी और ये सारी खबरें झूठी थीं। इसी बीच, 'टॉक्सिक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अपडेट भी है। 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिल्म का पूरा नाम 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' है। यह फिल्म पहले 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
 

Image: Social Media
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यश ने पुष्टि की है कि फिल्म पुरानी तारीख पर नहीं आएगी। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और अब टीम इसे पूरी दुनिया में बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है।

Image: Kiara Advani
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने कहा, "हम ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप्स पर काम कर रहे हैं। इस वजह से हमने फिल्म की रिलीज टाइमलाइन को थोड़ा बदलने का फैसला किया है।"

Image: Social Media
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड