Katrina Kaif Birthday

42 साल की हुईं कैटरीना कैफ, पति विक्की कौशल ने अनसीन फोटोज के जरिए लुटाया प्यार, दिया बर्थडे किस

Katrina Kaif Birthday: बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ आज यानि 16 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और मशहूर एक्टर विक्की कौशल ने बीवी पर खूब प्यार बरसाया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं जिनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ये दोनों भी कभी अपनी तस्वीरें और आउटिंग से फैंस को कपल गोल्स देना नहीं भूलते।

Image: X
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब जब कैटरीना 16 जुलाई को 42 साल की हो गई हैं तो ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके चाहनेवाले उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। हालांकि, फैंस को केवल विक्की कौशल के पोस्ट का इंतजार था।

Image: Vicky Kaushal-Katrina Kaif
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब ‘सरदार उधम सिंह’ स्टार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए कैटरीना की चार अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वो अपनी पत्नी को बर्थडे किस देते भी दिखाई दे रहे हैं। 

Image: Instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पहली फोटो कैंडिड है जिसमें कैटरीना एक दरवाजे में से बाहर झांकती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में विक्की ने कैट के गाल पर किस किया। तीसरी फोटो उनके राजस्थान ट्रिप की है जिसमें वो सनसेट का लुत्फ उठाते दिखे।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चौथी फोटो में कैटरीना कैफ को समुद्र किनारे पोज देते हुए देखा जा सकता है। इन झलकियों को शेयर करते हुए छावा स्टार ने कैप्शन में लिखा- “हेलो बर्थडे गर्ल, आई लव यू”।

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 2021 में राजस्थान में शादी रचाई थी। उससे पहले कपल ने लगभग दो सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और सीधा शादी की तस्वीरें शेयर कर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया।

Image: Instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड