
Katrina Kaif: बेटे विहान को जन्म देने के बाद कितना बदला कैटरीना कैफ का लुक? पति विक्की कौशल संग आईं नजर, VIDEO
Vicky Kaushal-Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में ही अपने बेटे विहान को जन्म दिया है। अब मां बनने के बाद एक्ट्रेस को पहली बार पति पति विक्की कौशल के साथ स्पॉट किया गया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ रविवार शाम को मुंबई में एक साथ नजर आए। बता दें कि बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस है।
Image: instagram
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को रविवार की शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां उन्होंने रुककर पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस दौरान, कपल मुस्कुराता हुआ नजर आया।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
कैटरीना ने ओवरसाइज्ड ब्लैक कोट, ब्लैक पैंट और चंकी स्नीकर्स पहने थे। उन्होंने अपने लुक को डार्क सनग्लासेस के साथ पूरा किया। वहीं विक्की ने ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर के ऊपर ब्राउन जैकेट पहन रखी थी।
Image: Varinder Chawla
बता दें कि प्रेग्नेंसी के समय से ही कैटरीना कैफ पैपराजी और मीडिया की नजरों से दूरी बनाए हुए थीं। ऐसे में जब उन्हें अचानक मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल 7 नवंबर को अपनी पहली संतान, अपने लाडले बेटे का दुनिया में स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने विहान रखा है।
Image: instagram