karwa chauth 2025

अपडेटेड 10 October 2025 at 13:06 IST

बॉलीवुड के वो स्टार पति जो पत्नियों के लिए रखते हैं करवा चौथ का व्रत, लिस्ट में रणवीर से लेकर विराट तक नाम शामिल

देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन अब वक्त बदल गया है, बॉलीवुड के कई स्टार पति भी अपनी पत्नियों के साथ इस व्रत को रखते हैं। आइए जानते हैं उन सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में जो मिलकर व्रत रखते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

साल 2019 में अनुष्का शर्मा ने करवा चौथ की फोटो शेयर की थी, उन्होंने कैप्शन लिखा था, ‘जो साथ में व्रत रखते हैं, वे साथ में हंसते हैं।’ विराट भी करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

Image: Instagram

camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

विक्की ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कैटरीना के लिए व्रत रखते हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है। बता दें कि कपल ने साल 2021 में शादी कर सबको चौंका दिया था।

Image: Instagram

Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी

करवा चौथ पर राज कुंद्रा अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते हैं। कपल हर त्योहार को साथ मिलकर मनाते हैं। दोनों की जोड़ी भी लोगों को पसंद आती है।

Image: Instagram

camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

आयुष्मान ने अपनी पत्नी ताहिरा के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। 2018 में एक्टर ने अपनी हथेली पर 'T' लिखाकर बताया था कि उनकी पत्नी इलाज की वजह से व्रत नहीं रख सकती।

Image: Instagram

Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन हर साल ऐश्वर्या के साथ चुपचाप करवा चौथ का व्रत रखते हैं। 2018 में उन्होंने X पर लिखा था, 'देवियों को शुभकामनाएं... और उन पतियों को भी जो साथ में व्रत रखते हैं।'

Image: Instagram

camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे एनर्जेटिक और लविंग कपल्स में से एक है। रणवीर ने एक शो में खुलासा किया था कि वो दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

Image: Instagram

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 13:06 IST