
शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस Karishma Tanna, रोमांटिक तस्वीरों में दिखाया प्रेग्नेंसी का खूबसूरत दौर
Karishma Tanna: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बहुत जल्द मां बनने वाली हैं, और डिलीवरी से ठीक पहले उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ एक बेहद खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। वह और उनके पति वरुण बंगेरा माता-पिता बनने वाले हैं।
Image: instagram
शादी के चार साल बाद करिश्मा तन्ना मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। तभी से वह सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी फेज शेयर कर रही हैं।
Image: instgramAdvertisement
कुछ समय पहले ही करिश्मा तन्ना ने अपनी गोद भराई की झलकियां शेयर की थीं जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने साउथ इंडियन रीति-रिवाज से गोद भराई मनाई।
अब डिलीवरी से पहले करिश्मा तन्ना ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने पति वरुण बंगेरा के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आईं।
Image: instgramAdvertisement
तस्वीरों में करिश्मा तन्ना ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया और पति वरुण बंगेरा के साथ खोई हुई दिखाई दीं। तस्वीरों में वह कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करिश्मा तन्ना ने कैप्शन में लिखा, मोमेंट्स। नेहा धूपिया समेत सेलिब्रिटीज उनकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
Image: instgram
बता दें कि करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ शादी की थी। कपल ने सालों तक अपना रिलेशनशिप छुपाए रखा था।
Image: Instagram