Karan Wahi

‘चादर पर खून के धब्बे…’; कैसे 39 की उम्र में इस मशहूर टीवी एक्टर की बदली जिंदगी, छोड़ा नॉन-वेज, पहनी तुलसी माला, देखें बदला हुआ लुक

Karan Wahi: टीवी के हैंडसम हंक करण वाही का बदला लुक देख हर कोई हैरान है। 2000 के दशक में कई पॉपुलर टीवी शो देने वाले एक्टर ने अध्यात्म की राह पकड़ ली है जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव आए हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

करण वाही ने 39 साल की उम्र में अपनी जिंदगी में एक बड़ा आध्यात्मिक बदलाव किया है। उन्होंने पिछले ढाई महीनों से नॉन-वेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया है। साथ ही वो, गले में तुलसी की माला भी पहनने लगे हैं।

Image: @karanwahi/instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

करण वाही ने इसका खुलासा पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। करण ने बताया कि वो पहले एक स्किन से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे।

Image: @karanwahi/instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

करण वाही ने कहा कि उनकी स्किन काफी ड्राई होने लगी थी। खासतौर पर हाथ और पैर काफी फट जाते थे। अगर वो खुजाते तो स्किन पर लाल निशान पड़ जाते थे। सुबह सोकर उठते तो चादर पर खून के धब्बे देख वो डर जाते थे। 

Image: @karanwahi/instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तब करण ने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था। तबसे उनकी ये स्किन एलर्जी ठीक हो गई है। इस बात को ढाई महीने हो चुके हैं और करण चाहते हैं कि उनकी ये आदत जिंदगी भर बरकरार रहे। अब वो बिरयानी नहीं, पुलाव खाते हैं। 

Image: @karanwahi/instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'दिल मिल गए' एक्टर करण वाही ने खुलासा किया कि वो कृष्ण भक्त बन गए हैं और नाम जाप करने लगे हैं। वो वृंदावन से तुलसी माला लेकर आए थे जिसे वो हमेशा पहने रखते हैं। 

Image: @karanwahi/instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

करण ने कहा कि किसी ने उनसे कहा था कि उन्हें गुस्सा बहुत आता है और उन्हें तुलसी की माला पहननी चाहिए। वृंदावन में उनकी मुलाकात प्रेमानंद महाराज से हुई और तब उन्हें 'नाम जाप' की अहमियत का अंदाजा हुआ।  

Image: @karanwahi/instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

करण ने कहा कि उनके पिछले चार-पांच महीने बहुत ही खूबसूरत रहे हैं। 'नाम जाप' से नेगेटिविटी दूर हो जाती है। एक्टर ने कहा कि अब उनकी जिंदगी में शांति और पॉजिटिविटी है। 

Image: @karanwahi/instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड