Kantara: Chapter 1

Updated March 19th, 2024 at 22:58 IST

Kantara: Chapter 1 की OTT रिलीज को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, जानिए कहां और कब होगी स्ट्रीमिंग?

Kantara Chapter 1 on OTT: साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी और किरदारों की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया

Reported by: Ruchi Mehra

1/6: अब हर किसी को बेसब्री से इंतजार कांतारा के दूसरे पार्ट यानी 'कांताराः चैप्टर 1' का है। फिल्म की शूटिंग तो अभी जारी है। इस बीच कांतारा 2 के OTT को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। / Image: Instagram

2/6: आज (19 मार्च) को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्राइम वीडियो स्लेट्स की जबरदस्त ग्रैंड अनाउंसमेंट की गई। इसमें 'कांतारा: चैप्टर 1' के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी दी गई। / Image: IMDB

3/6: इस दौरान बताया गया कि थिएटर में रिलीज होने के बाद इसकी एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी। इसके लिए होम्बले फिल्म्स के साथ कांतारा को ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर बनने का मौका दिया है। / Image: Instagram

4/6: बता दें कि फिल्म का टीजर पिछले साल नवंबर महीने में ही रिलीज किया जा चुका है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। इसमें ऋषभ शेट्टी का खूंखार अवतार देखने को मिला। / Image: Instagram

5/6: कांतारा के दूसरे पार्ट को इसी साल यानी 2024 रिलीज किए जाने की संभावना है। बता दें कि ऋषभ शेट्टी फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसके डायरेक्टर भी हैं। / Image: Instagram

6/6: साल 2022 में आई कांतारा एक बड़ी हिट साबित हुई थी। यह महज 14 करोड़ के कम बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया। / Image: IMDB

Published March 19th, 2024 at 22:58 IST

Whatsapp logo