Kangna Ranaut: कंगना रनौत का रक्षाबंधन सेलिब्रेशन, भाई को बांधा रक्षासूत्र; सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Kangana Ranaut : कंगना रनौत का रक्षाबंधन सेलिब्रेशन, भाई को बांधा रक्षासूत्र; सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

आज पूरे भारत में भाई-बहन के अटूट प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक 'रक्षाबंधन' का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं, वहीं भाई भी अपनी बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का वचन दे रहे हैं।

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कंगना रनौत ने फैंस के साथ अपने रक्षाबंधन के जश्न की तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने अपने भाई और भाभी के साथ राखी का यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया।
 

Image: Instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जश्न की तस्वीरों में कंगना अपने भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं। राखी बांधने से पहले उन्होंने पूरे विधि-विधान से भाई और भाभी की आरती भी उतारी।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कंगना के भाई उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं, वहीं कंगना भी बड़े प्यार से उन्हें दुलारती नजर आ रही हैं। भाई-बहन का यह खूबसूरत और अटूट रिश्ता फैंस का दिल जीत रहा है।
 

Image: Instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भाई को राखी बांधने के बाद कंगना अपनी भाभी को मिठाई खिलाती नजर आईं। इस खास मौके पर उन्हें अपने भाई-भाभी से एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला, जिसे पाकर उनके चेहरे पर खुशी साफ़ झलक रही थी।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

साड़ी में कंगना का यह पारंपरिक अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। नीली साड़ी में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है, जिसे उन्होंने मल्टीलेयर नेकलेस और स्टड ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया है।
 

Image: Instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अभिनेत्री हाथ में पूजा की थाली लिए अपने भाई को टीका लगाती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने भाई की कलाई पर प्यार और विश्वास का पवित्र धागा बांधा।
 

Image: Instagram
Published By:
 Aarya Pandey

पब्लिश्ड