
'कभी खुशी कभी गम' की Poo के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म; बधाईयों का लगा अंबार
K3G की छोटी Poo मालविका राज के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों का अंबार लग गया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मालविका राज और प्रणव बग्गा की पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों का अंबार लग गया है। फैंस समेत सेलेब्स कपल को बेटी के जन्म पर बधाईयां दे रहे हैं।
करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली मालविका राज और उनके पति प्रणव बग्गा ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिये दी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को उन्होंने बेटी का वेलकम किया।
Advertisement
मालविका राज और पति प्रणव बग्गा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हमारे दिलों से लेकर हमारी बाहों तक, हमारी बच्ची आ गई है। इसके साथ उन्होंने बेबी गर्ल, हमारी दुनिया और बेबी बग्गा' जैसे हैशटैग का यूज किया।
Image: Instagram
मालविका राज और प्रणव बग्गा की पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों का अंबार लग गया है। फैंस समेत सेलेब्स कपल को बेटी के जन्म पर बधाईयां दे रहे हैं।
Advertisement
बता दें कि मालविका राज ने हाल ही में अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था जिसमें वो पति के साथ रोमांटिक पोज देती दिखी थीं। कपल की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो गई थीं।
Image: Instagram
मालविका राज बग्गा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
मालविका ने 2017 में आई तेलुगु फिल्म 'जयदेव' में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई। हिंदी एक्शन फिल्म 'स्क्वाड' (2021) में काम किया। फिर साल 2001 में आई K3G में छोटी Poo का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरी।
Image: Social Media