
अपडेटेड 24 August 2024 at 11:06 IST
Justin Bieber बने पिता, पत्नी हेली संग शेयर की बेबी की फोटो, रखा इतना क्यूट नाम
Justin Bieber Baby: मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और मॉडल हेली बीबर ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया है जिसकी फोटो वायरल हो रही है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

जस्टिन बीबर और हेली बीबर ने शादी के 6 साल बाद अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। बेबी फेम सिंगर ने 24 अगस्त को एक प्यारे पोस्ट के साथ खुशखबरी शेयर की है। Image: entertainmentweekly

जस्टिन बीबर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए उसकी पहली फोटो शेयर की है। साथ ही सॉरी फेम सिंगर ने बेबी का नाम भी रिवील कर दिया है। Image: Justin Bieber/Instagram
Advertisement

इस फोटो में बेबी बॉय का पैर दिख रहा है जिसे मां हेली बीबर ने पकड़ा हुआ है। कपल ने अपने लाडले का नाम जैक ब्लूज बीबर रखा है। Image: instagram

हेली ने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने मई में प्रेग्नेंसी अनाउंस की, तब वह अपने पति के साथ मुश्किल समय से गुजर रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने छह महीने बाद प्रेग्नेंसी की घोषणा क्यों की। Image: haileybieber/instagram
Advertisement

मॉडल ने कहा कि प्रेग्नेंसी के 6 महीने तक उनका पेट ज्यादा नहीं निकला था, जिस वजह से वो जैकेट से प्रेग्नेंसी इतने समय तक छिपा पाई। हालांकि, वो खुलकर एंजॉय नहीं कर पा रही थी जिस वजह से अनाउंस किया। Image: X
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 August 2024 at 11:06 IST