Border vs Border 2

Border 2: 40 करोड़ कमाकर ब्लॉकबस्टर बनी थी ‘बॉर्डर’, अब 28 साल बाद आ रहा सीक्वल तोड़ पाएगा रिकॉर्ड? जेपी दत्ता की बेटी ने किया रिएक्ट

Border 2: सनी देओल की 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 'बॉर्डर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। जाहिर है कि लोग दोनों फिल्मों की तुलना कर रहे हैं जिसपर अब जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने रिएक्ट किया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी जिसने भारत में लगभग 39.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दुनियाभर में इसने 65.57 करोड़ रुपये कमाए। केवल 10 करोड़ के बजट पर बनी 'बॉर्डर' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई थी।

Image: X
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब 23 जनवरी 2026 को इसका सीक्वल 'बॉर्डर 2' रिलीज होने वाला है। फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी दिखाई देंगे। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फैंस दोनों फिल्मों की तुलना कर रहे हैं जिसपर ‘बॉर्डर’ के डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने कड़ा रिएक्शन दिया है। बता दें कि निधि ‘बॉर्डर 2’ की स्टोरी राइटर और प्रोड्यूसर हैं।

Image: instagram
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

निधि ने एक फैन का पोस्ट रीशेयर किया है जिसपर लिखा था कि “क्या ‘बॉर्डर 2' अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?” इसपर प्रोड्यूसर ने लिखा कि “हमारा मकसद कभी भी 'बॉर्डर' का रिकॉर्ड तोड़ना नहीं था”।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

निधि ने लिखा कि ‘बॉर्डर’ का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकता। उनके पिता ने मास्टरपीस बनाई थी लेकिन उन्होंने वो फिल्म सैनिकों की कहानी सुनाने के लिए बनाई थी। 'बॉर्डर 2' भी यही करती है जो ज्यादा जरूरी है।

Image: instagram
Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड