
Jennifer Winget Wedding: तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट बनी दुल्हन, पति संग किया Liplock; VIDEO
Jennifer Winget William Ishmael Wedding: टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। तलाक के 12 साल बाद जेनिफर ने खुशी-खुशी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। कमेंट्स में हर कोई इस नए कपल को दिल से बधाइयां दे रहा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
जेनिफर ने सिंगापुर के जाने-माने बिजनेसमैन विलियम इश्माएल (William Ishmael) को अपना जीवनसाथी चुना है। उन्होंने अपनी ड्रीमी वेडिंग का रोमांटिक वीडियो शेयर किया है।
Image: Instagram/Jennifer Winget
वीडियो के साथ जेनिफर ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, "..और आखिरकार हमारे सितारे मिल ही गए।" सोशल मीडिया पर उनका यह वेडिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisement
यह एक खूबसूरत क्रिश्चियन वेडिंग थी। सफेद रंग के वेडिंग गाउन में जेनिफर किसी परी जैसी लग रही हैं, वहीं विलियम ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। चर्च से निकलते हुए कपल पर फूलों की बारिश हुई।
Image: Instagram/Jennifer Winget
वीडियो में जेनिफर ने फैंस से विलियम को अपने 'पति' के रूप में मिलवाया। दोनों एक खूबसूरत लोकेशन पर किस करते नजर आए। आपको बता दें कि यह जेनिफर की दूसरी शादी है।
Image: Instagram/Jennifer WingetAdvertisement
साल 2012 में उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन दो साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था। 12 साल बाद जेनिफर को फिर से दुल्हन बना देख टीवी इंडस्ट्री और उनके लाखों फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
Image: Instagram/Jennifer Winget