Jasmine Sandlas Live Concert Controversy

भरे स्टेज शरीर पर पानी डालकर भीगीं जैस्मीन सैंडलस, माइक हटा फिर भी बजता रहा गाना, अब क्यों हो गईं ट्रोल; Video

Jasmine Sandlas Live Concert Controversy: मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस का एक लाइव कॉन्सर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। अहमदाबाद में हुए इस शो में जैस्मिन की कुछ हरकतों ने फैंस को नाराज कर दिया है जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जैस्मिन सैंडलस हाल ही में अहमदाबाद में एक बड़े कॉन्सर्ट का हिस्सा बनी थीं। गोल्डन ड्रेस में जैस्मिन काफी ग्लैमरस लग रही थीं और उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस की भीड़ जुटी थी।

Image: instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शो के दौरान अपने गाने शरारत पर परफॉर्म करते हुए जैस्मिन ने अचानक खुद पर पानी डाल लिया। भीगने के बाद वह स्टेज पर ही अपने बाल झटकने लगीं जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वीडियो में दिख रहा है कि परफॉर्मेंस के दौरान जैस्मिन ने अपने मुंह से माइक हटा लिया था। इसके बावजूद पीछे से गाने की आवाज और बोल जारी रहे जिससे उनकी गायकी पर सवाल खड़े हो गए।

 

Image: instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

माइक हटने के बाद भी गाना बजते देख लोग भड़क गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि जैस्मिन लाइव गाने के बजाय केवल लिप सिंक करके लोगों को धोखा दे रही थीं।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि लाइव शो में भी रिकॉर्डेड गाना ही सुनना था तो आने की क्या जरूरत थी। वहीं कुछ लोगों ने उनके पानी डालने वाले अंदाज का भी मजाक उड़ाया है।

Image: instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जहां एक तरफ ट्रोलिंग हो रही है वहीं शो में मौजूद कई फैंस ने जैस्मिन की तारीफ की है। समर्थकों का कहना है कि शो का माहौल बहुत शानदार था और उन्होंने इसे खूब एंजॉय किया।

Image: instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जैस्मिन ने बॉलीवुड में यार ना मिले जैसे कई हिट गाने दिए हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली जैस्मिन ने अपने कड़े संघर्ष के दम पर आज इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है।

Image: instagram
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड