
Jasmine Sandlas Fiance: 'धुरंधर' फिल्म की सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने चुना अपना हमसफर, जानिए कौन हैं उनके मंगेतर शेखर चौधरी?
Who Is Shekhar Chaudhary: मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के दौरान उन्होंने मंच से अपनी सगाई का ऐलान कर दिया, जिसे सुन फैंस झूम उठे। स्टेज पर परफॉर्म करते हुए 'धुरंधर' सिंगर ने अपनी सगाई की खूबसूरत अंगूठी फ्लॉन्ट की। इसी दौरान उन्होंने दुनिया के सामने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार पेश किया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
जैस्मीन ने शेखर को स्टेज पर बुलाया, उनका हाथ पकड़ा और गर्व से कहा- "ये वो इंसान है जिसने मुझे यह अंगूठी दी है। ये मेरे हैं।" यह भावुक और खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Image: Social Media
कौन हैं शेखर चौधरी? आपको बता दें कि शेखर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं।
Image: Social MediaAdvertisement
जैस्मीन ने भी अब तक अपने इस रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था। शेखर का प्रोफेशन क्या है और दोनों कैसे मिले, इसकी जानकारी अभी पब्लिक नहीं की गई है।
Image: Social Media
जैस्मिन सैंडलस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं थीं और भस्म आरती में भी हिस्सा लिया था। इस वायरल वीडियो में सिंगर के मंगेतर को भी देखा जा सकता है।
Image: Social MediaAdvertisement
शेखर से पहले जैस्मीन मशहूर पंजाबी सिंगर गैरी संधू को डेट कर चुकी हैं। दोनों का बेहद दर्दनाक ब्रेकअप हुआ था, जिसका जिक्र सिंगर कई बार भरे मंच से भी कर चुकी हैं।
Image: Social Media
जैस्मीन का मानना है कि बुरी तरह दिल टूटने के बाद ही उनकी जिंदगी को एक नई दिशा मिली। और अब शेखर चौधरी के रूप में उन्हें अपनी जिंदगी का सच्चा हमसफर मिल गया है।
Image: Social Media
गोल्डन रंग के हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने अपने ग्लैमरस अंदाज में महफिल लूट ली। बता दें कि दोनों को पहले भी स्पॉट किया गया है।
Image: Social Media
दिल्ली से शुरू हुआ उनका 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' अब मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में धमाल मचाएगा। फिलहाल फैंस के बीच गानों से ज्यादा जैस्मीन की इस नई लव स्टोरी की ही चर्चा है।
Image: Social Media
जालंधर में जन्मीं और कैलिफोर्निया में पली-बढ़ीं जैस्मीन 'यार ना मिले', 'इलीगल वेपन' और 'धुरंधर' सीरीज के गानों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
Image: Social Media