
जन्नत जुबैर को टीवी पर मिला अपने ‘सपनों का राजकुमार’, रिश्ता हुआ पक्का? शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस
Jannat Zubair: जन्नत जुबैर की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। एक्ट्रेस के बारे में हर चीज जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि उनकी जल्दी शादी होने वाली है। इसका सच क्या है, चलिए जान लेते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
24 साल की जन्नत जुबैर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद उनकी शादी की अफवाहें उड़ रही हैं। ये वीडियो कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ का है।
Image: X
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जन्नत जुबैर के लिए करण कुंद्रा ने एक लड़का ढूंढ लिया है। जी हां, इस लड़के का नाम शैंकी है जो शो में आग के साथ स्टंट करके सभी को इंप्रेस कर देता है।
Image: XAdvertisement
शैंकी ने खासतौर पर जन्नत का दिल जीत लिया जो पूरे स्टंट के दौरान उन्हें चीयर करती नजर आ रही थीं। भारती कहती हैं- जन्नत आपको ऐसे देख रही थी जैसे मन ही मन कह रही हो कि तुम ही मेरे सपनों के राजकुमार हो।
Image: instagram
ये सुनकर जन्नत शर्माने लगती हैं। फिर वो कहती हैं कि ‘मैंने करण को बोला था कि शैंकी के अंदर स्वैग है’। ये देखकर करण कुंद्रा चुप नहीं रहते और मजाक में कहते हैं- ‘रिश्ते की बात करो’।
Image: instagramAdvertisement
फिर जन्नत करण को देखकर बोलती हैं- ‘अब ज्यादा हो गया’। शो में मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। वही शैंकी ब्लश करने लग जाता है। बता दें कि ये सब केवल हंसी-मजाक था, जन्नत शादी नहीं कर रही हैं।
Image: instagram