
Janhvi Kapoor Viral Look: सिल्क साड़ी, स्ट्रैपलेस ब्लाउज और हैवी ज्वेलरी में अप्सरा जैसी दिखीं जाह्नवी कपूर, बहन अंशुला के रिसेप्शन से तस्वीरें वायरल
अपनी बहन अंशुला के रिसेप्शन में, जाह्नवी कपूर ने शानदार जरदोजी वर्क वाली मॉव सिल्क साड़ी पहनी थी। उन्होंने इस लुक को बेहतरीन गहनों के साथ पूरा किया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन अंशुला के रिसेप्शन इवेंट के लिए एक क्लासिक सिल्क साड़ी चुनी। यह ट्रेडिशनल लुक उनके रॉयल एस्थेटिक्स को बेहतरीन तरीके से दर्शाता है।
इस छह गज की सिल्क साड़ी के साथ जाह्नवी ने मैटेलिक मॉव शेड का बोल्ड स्ट्रैपलेस ब्लाउज पहनकर सबका दिल जीत लिया।
Advertisement
यह कॉम्बिनेशन 1960 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों के आइकॉनिक विंटेज लुक्स से प्रेरित नजर आता है।
जाह्नवी कपूर ने साड़ी के साथ बेहद कीमती साउथ इंडियन टेम्पल ज्वेलरी पैटर्न का डायमंड और पर्ल चोकर नेकलेस पहना। इसके साथ मैचिंग बड़ी चांदबालियों ने उनके चेहरे के निखार को और अधिक बढ़ा दिया।
Advertisement
इस पूरे लुक का सबसे बड़ा आकर्षण उनकी कमर पर सजा हैवी मैटेलिक गोल्डन कमरबंद रहा। पूरे लुक को एक 'अप्सरा' जैसा भव्य अहसास दिया।
हैवी लूक और साड़ी के कॉम्बिनेशन के लिए जाह्नवी ने मेकअप को बेहद न्यूड और फ्रेश रखा।