janhvi-kapoor-dhol-dance-viral-video with Veer Pahariya-anshula-kapoor-wedding with rohan thakkar

Janhvi Kapoor: बहन की शादी में गले में ढोल लटकाए जमकर नाचीं जाह्नवी कपूर, साथ में खड़े नजर आए वीर पहाड़िया -VIDEO

Janhvi Kapoor Dhol Dance Video: बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद एक बेहद शानदार कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस महफिल में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। एक्ट्रेस रेखा से लेकर आलिया भट्ट तक, कई हस्तियों ने शिरकत करके इस जश्न में चार चांद लगा दिए।

camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पार्टी में सारी लाइमलाइट दुल्हन की बहन यानी जाह्नवी कपूर ने लूट ली। वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर गले में भारी ढोल लटकाकर खुद उसे बजाती और मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं।
 

Image: Social Media
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 जाह्नवी जब ढोल की बीट्स पर थिरक रही थीं, तो उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनका साथ देते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड के चहेते ओरी (Orry) भी फुल मस्ती के मूड में दिखे और उन्होंने भी ढोल पर जमकर डांस किया।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जाह्नवी के साथ शिखर पहाड़िया और ओरी तीनों की शानदार एनर्जी ने पार्टी का माहौल और भी शानदार बना दिया।  जाह्नवी और उनके दोस्तों की ये एनर्जी देखकर खुद ढोल बजाने वाला शख्स भी हैरान रह गया। 

Image: Social Media
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉकटेल पार्टी में जाह्नवी ने ब्लू कलर का खूबसूरत सूट पहना था, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आया।
 

Image: Social media
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इससे पहले शादी के एक फंक्शन में जाह्नवी कांचीवरम सिल्क साड़ी में नजर आई थीं। उनका ट्रेडिशनल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।

Image: Instagram/Janhvi Kapoor
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 उन्होंने अपने इस लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का ऐसा तड़का लगाया कि हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया।

Image: Instagram/Janhvi Kapoor
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जाह्नवी का ढोल बजाते और झूमकर डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके देसी अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image: Instagram/Janhvi Kapoor
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जाह्नवी के इस बिंदास और देसी अंदाज ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ढोल वाले शख्स ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाह्नवी के साथ पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। 

Image: Instagram/Arjun Kapoor
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड