
अपडेटेड 20 May 2025 at 23:35 IST
Cannes 2025 में जान्हवी कपूर का धमाकेदार डेब्यू, रेड कार्पेट लुक देखकर फैंस ने बताया 'क्वीन'
Janhvi Kapoor at Cannes 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। अब उनके पहले रेड कार्पेट लुक की तस्वीरें सामने आ गई हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में गई हैं। एक्ट्रेस अपने पहले अपीयरेंस के लिए काफी उत्साहित हैं।
Image: Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर लगातार सोशल मीडिया हैंडल के जरिए वहां की झलक फैंस को दिखा रही हैं। कभी वो लजीजदार डेजर्ट एंजॉय करती दिखती हैं तो कभी रेड कार्पेट के लिए तैयारियां करती नजर आती हैं।
Image: InstagramAdvertisement

अब जान्हवी कपूर ने आखिरकार कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर दिया है। उनका पहला लुक सामने आ गया है जिसके लिए एक्ट्रेस ने मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी का कस्टम मेड आउटफिट चुना है।
Image: X
जान्हवी कपूर ने अपने पहले कान्स लुक के लिए स्कर्ट और कॉर्सेट आउटफिट चुना है जिसे उन्होंने एक दुपट्टे के साथ एथनिक लुक देने की कोशिश की। उनकी पर्ल ज्वैलरी कहर ढा रही है।
Image: XAdvertisement

जान्हवी का ये लुक अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा। फैंस को उनका लुक काफी भा गया है। एक्ट्रेस का लुक लोगों को रॉयल वाइब्स दे रहा है जिसके बाद फैंस ‘महारानी’ या ‘क्वीन’ जैसे कमेंट कर रहे हैं।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 May 2025 at 23:35 IST