
अपडेटेड 27 July 2025 at 17:26 IST
Drishyam एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की बेटी का हुआ नामकरण, रखा ये प्यारा सा नाम; क्या है मतलब?
Ishita Dutta- Vatsal Sheth: एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ डेढ़ महीने पहले दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। अब कपल ने खास अंदाज में अपनी बेटी का नाम रिवील किया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता पिछले महीने दूसरी बार मां बनी। 10 जून 2025 को इशिता और वत्सल के घर फिर किलकारियां गूंजी थी। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया।
Image: Ishita Dutta/Instagram
इससे पहले 2023 में इशिता और वत्सल को एक बेटा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा।
Image: InstagramAdvertisement

अब इशिता और वत्सल ने डेढ़ महीने बाद अपनी बेटी का नामकरण किया है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की।
Image: Instagram
इशिता और वत्सल ने बेटी के नामकरण सेरेमनी की एक प्यारी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए।
Image: InstagramAdvertisement

शेयर किए गए वीडियो में नाम लिखे हुए गुब्बारे और गोद में वत्सल अपनी नन्हीं परी को लिए नजर आ रहे हैं। फिर वो अपनी लाडली को चादर से बने पालने में लिटा रहे हैं, सब उसे झुलाते हैं।

वेदा नाम के मतलब की बात करें तो इसका अर्थ होता है ज्ञान या पवित्र ग्रंथ। यह संस्कृत शब्द 'वेद' से लिया गया है।

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'वेदा' रखा है। फैंस को ये नाम काफी पसंद आया और लोग नन्ही परी को ढेर सारी ब्लेसिंग्स देते नजर आ रहे हैं।
Image: Varinder
'दृश्यम' एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने 2017 में एक्टर वत्सल सेठ संग शादी रचाई थी। 6 साल बाद दोनों पहले बच्चे के पेरेंट्स बने। अब लक्ष्मी घर आने से कपल की फैमिली कंप्लीट हो गई
Image: InstagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 27 July 2025 at 17:26 IST