
अपडेटेड 28 March 2025 at 13:49 IST
Kavya Maran: जब भारत के सबसे महंगे म्यूजिक कंपोजर संग जुड़ा SRH मालकिन का नाम, शादी की अटकलों पर ऐसा था रिएक्शन
Kavya Maran: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के बारे में जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर खबर आ रही है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

जब भी IPL शुरू होता है, सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। वो हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम में जाती हैं।
Image: X
काव्या मारन नेशनल कृष बन चुकी हैं, ऐसे में उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। उनकी डेटिंग लाइफ भी अक्सर लाइमलाइट में आ जाती है।
Image: XAdvertisement

काव्या मारन का नाम कुछ समय पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा गया था। संगीत की दुनिया में अनिरुद्ध का काफी बड़ा नाम है।
Image: X
कुछ समय पहले ऐसी खबरें मीडिया के गलियारों में छाने लगी थीं कि काव्या और अनिरुद्ध एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी रचाने वाले हैं।
Image: XAdvertisement

हालांकि, बाद में अनिरुद्ध रविचंदर की टीम ने इन डेटिंग रूमर्स को सिरे से खारिज कर दिया था। टीम का कहना था कि अनिरुद्ध और काव्या केवल अच्छे दोस्त हैं।
Image: X
अनिरुद्ध को आइकॉनिक सॉन्ग ‘वाय दिस कोलावेरी डी’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘जवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा जिसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये लिए। इसके साथ वो ‘भारत के सबसे महंगे कंपोजर’ बन गए हैं।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 March 2025 at 13:39 IST