
अपडेटेड 16 December 2025 at 12:38 IST
मां बनीं 'इंडियन आइडल' फेम सिंगर, बेटे को दिया जन्म; श्रेया घोषाल ने लुटाया प्यार
Sayla Kambli: 'इंडियन आइडल 12' फेम सिंगर मां बन गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

'इंडियन आइडल 12' से फेम पाने वाली सिंगर सायली कांबले मां बन गई हैं। उन्होंने नन्हे से राजकुमार को जन्म दिया है।

सायली ने 12 दिसंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने पति धवल के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
Advertisement

कपल ने इंस्टा पर लिखा, 'हमें एक बेटा हुआ है। आपकी सभी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्यार, धवल और सायली।'

सायली की इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स की लाइन लगा दी है। हर कोई कपल को मुबारकबाद दे रहा है। पॉपुलर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने भी कमेंट कर बधाई दी और प्यार लुटाया।
Advertisement

बता दें कि सायली बॉयफ्रेंड धवल के साथ साल 2022 में शादी के बंधन में बंधी थीं। अब कपल शादी के तीन साल बाद पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं।

इससे पहले सायली अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं। फैंस ने उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया था।

सायली ने अपनी आवाज का जादू ऐसा चलाया कि वो आज भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें 'इंडियन आइडल 12' से फेम मिला था।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 16 December 2025 at 12:38 IST