I felt pregnant... Kriti Sanon who froze her eggs years ago opens up about love marriage and children

'प्रेग्नेंट फील कर रही थी...' कृति सेनन ने सालों पहले क्यों कराया एग्स फ्रीज? खोला बड़ा राज; शादी और बच्चों की प्लानिंग पर भी तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ वह अपनी हालिया फिल्म 'कॉकटेल 2' की शानदार कामयाबी का आनंद ले रही हैं, तो दूसरी तरफ कबीर बहिया के साथ स्पॉट किए जाने के बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें भी तेज हैं। इन सबके बीच, कृति ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम खुलासा किया है।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कृति सैनन इस महीने के अंत में 36 वर्ष की होने जा रही हैं। फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'मिमी' की शूटिंग के दौरान ही अपने एग फ्रीज करवाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया था।
 

Image: Instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कृति सैनन ने खुलासा किया कि फिल्म 'मिमी' के लिए वजन बढ़ाने के दौरान ही अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। अभिनेत्री के मुताबिक, इस प्रक्रिया को वजन बढ़ाने के शेड्यूल के साथ मिलाने से उन्हें काफी मदद मिली।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कृति सैनन ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' पॉडकास्ट में पहली बार खुलासा किया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने बहुत समझदारी से अपनी फिल्म 'मिमी' के दौरान लिया।
 

Image: Instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया के कारण शरीर में सूजन आती है। कृति ने सोचा कि चूंकि वह फिल्म के लिए पहले से ही वजन बढ़ा रही थीं, इसलिए यह प्रक्रिया कराने का यह सबसे सही और सुरक्षित समय था।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कृति सैनन ने कहा, "मेरी किसी से बात हुई थी, जिन्होंने कहा कि अगर तुम ऐसा कर सकती हो तो यह उनके लिए सबसे बेहतरीन चीज होगी। यह खुद को दिया जाने वाला सबसे अच्छा तोहफा है। 
 

Image: Instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह बात मेरे दिमाग में घर कर गई। इसके बाद, जब मुझे वजन बढ़ाने के लिए कहा गया, तो मुझे लगा कि यही इसके लिए बिल्कुल सही समय है।
 

Image: Instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एग्स  फ्रीजिंग एक ऐसी मेडिकल प्रक्रिया है, जिसमें महिला के एग्स को शरीर से निकालकर फ्रीज और स्टोर किया जाता है। महिलाएं इस तकनीक का इस्तेमाल अपनी फर्टिलिटी को सुरक्षित रखने के लिए करती हैं। 
 

Image: Instagram
Published By:
 Aarya Pandey

पब्लिश्ड